Breaking News

सिंधिया जैसी शाही जिंदगी शायद ही जीता होगा कोई राजनेता, 400 कमरों का है महल

 मध्यप्रदेश की राजनीति में गेमचेंजर बन चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भाजपा के हो चुके हैं। इन दिनों प्रदेश की सियासत में कई उलटफेर देखने को मिले। 18 साल से कांग्रेस के साथ जनता के दिलों पर राज करने वाले सिंधिया ने आज भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
सिंधिया राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं यह तो सभी जानते हैं लेकिन सिंधिया का रहन सहन से कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि वह शाहाना जिंदगी जीते हैं। जी हां सिंधिया के महल की तरह शायद ही किसी राजनेता का घर हो।
ग्वालियर में स्थित उनका पुश्तैनी महल जयविलास ना सिर्फ कला और स्थापत्य के लिहाज से भरपूर है बल्कि टूरिस्ट जगहों पर भी टाॅप लिसट में शामिल है। सिंधिया का महल 150 साल पुराना है यहां 400 कमरे और वर्तमान में इसकी कीमत करीब 4 हजार करोड़ रुपए के आस-पास है।
महल के एक हिस्से में सिंधिया राजवंश के इतिहास के बारे में सारी जानकारी मिलती है इसे म्यूजियम के तौर पर रखा गया है। इस महत को 150 साल पहले सिंधिया के पूर्वज महाराजा जया जी राव सिंधिया ने बनवाया था। वहीं इसी के भीतर एक फाइव स्टार होटल भी है।
इस महल में पूरे सिंधिया राजवंश के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है। इस महल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर माइकल फिलोस ने डिजाइन किया। 150 साल पहले इस महल को बनवाने में करीब 1 करोड़ रुपए का खर्चा आया था। इस महल के कई हिस्सों को बाहर से आने वाले टूरिस्ट के लिए भी सजाकर रखा गया है।


from LatestNews1 https://ift.tt/2TIbrj3
https://img-peco.ucweb.com/hubble/app/sm/d58ed82e210b07d299f77b873c0dacb1.jpg###jpg

No comments