दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को संपन्न हो गया था। इसके बाद 11 फरवरी को इसके नतीजे भी आ गए, जिसमें केजरीवाल की पार्टी को बहुमत मिला और उसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी भूमिका निभाएंगे।
फिलहाल दिल्ली वालों में खुशी का माहौल है। आम आदमी पार्टी की बंपर जीत की खुशी में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी। दरअसल चुनाव परिणाम आने के बाद जब उन्होंने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस किया। उसी दौरान दिल्ली वालों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह घोषणा की।
पहले तो उन्होंने दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही यह भी कहा कि अगले 5 साल तक आप लोगों ने जो मुझे सेवा करने का अवसर दिया है इसके लिए मैं पूरी लगन से मेहनत करूंगा और जनता की सेवा करूंगा, साथ ही उन्होंने दिल्ली को अगले 5 साल में सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की बड़ी घोषणा की।
No comments